{"_id":"66562b07d4e4625df305f6e7","slug":"boy-injured-in-dogs-attack-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118182-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कुत्तों के हमले से बालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कुत्तों के हमले से बालक घायल
Wed, 29 May 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 May 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
इटवा। नगर पंचायत इटवा के कमदालालपुर गांव निवासी विनय कुमार का छह वर्षीय पुत्र शुभम आवारा कुत्तों के हमले से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सीएचसी इटवा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक स्वयंवर नगर वार्ड के विनय कुमार का छह वर्षीय पुत्र मंगलवार सुबह बच्चों के साथ शौच के लिए गांव के सीवान में स्थित गड्ढे पर गया हुआ था। शौच के बाद वह घर लौट रहा था कि कुत्तों के समूह ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने लोग जबतक पहुंचते। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन