फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Boundary wall of PHC Badhani damaged due to falling of trees

Siddharthnagar News: पेड़ गिरने से पीएचसी बढ़नी की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त

Fri, 21 Jun 2024 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Boundary wall of PHC Badhani damaged due to falling of trees
बढ़नी। क्षेत्र में बुधवार रात आंधी पानी में कई पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। रात 10 बजे आए आंधी व पानी में पेड़ गिरने से पीएचसी बढ़नी की बाउंड्रीवाल भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन

पूरी रात बाधित रही बिजली
बांसी। कस्बे में बुधवार की रात आंधी व पानी आने से बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। ऐसे में कस्बे की 60 हजार की आबादी को 12 घंटे तक बिना बिजली के बिताना पड़ा। सुबह लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। कुछ ही घंटे बाद इनवर्टर भी बंद हो गए। इस दौरान लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे फाल्ट बनने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
बारिश से किसानों के खिले चेहरे,गर्मी से मिली राहत
धान की नर्सरी के साथ, खेत की जुताई व रोपाई में होगा फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। बुधवार को देर रात हुई बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों के लिए अमृत के समान है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक फसल सुरक्षा डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि सिद्धार्थनगर जनपद में बारिश होने से धान की नर्सरी को बहुत लाभ मिला तथा जो किसान नर्सरी नहीं लगाए हैं। उन्हें नर्सरी लगाने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गईं। नर्सरी का जमाव अच्छा होगा। नर्सरी के जलने की समस्या नहीं आएगी। इसके अलावा हीट वेव के कारण उचित फल विकास में बाधा डाल सकती है, जिससे फल छोटे बनते हैं। पर्याप्त पानी और पोषक तत्वों की कमी से फल के विकास और विस्तार के लिए जिम्मेदार कोशिकीय प्रक्रियाएं प्रभावित होती हैं। हीट वेव के कारण फल तेजी से पकने लगते हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता खराब हो जाती है। हल्की बारिश होने से आम की फसल को बहुत लाभ होगा तथा मौसम ठंडा होने से लोगो को राहत मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed