{"_id":"66943875b5e0d318cb033c58","slug":"both-of-them-themselves-consumed-poison-or-murdered-the-girlmystery-remains-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-120841-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खुद दोनों ने जहर खाया या फिर युवती की हत्या..रहस्य बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खुद दोनों ने जहर खाया या फिर युवती की हत्या..रहस्य बरकरार
Mon, 15 Jul 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 15 Jul 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
युवक और युवती के कमरे में मृत हाल में मिलने पर भुसौला अदाई में हलचल
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के भुसौला अदाई गांव में युवती की मौत और युवक के जहरीला पदार्थ खाने की घटना ने न सिर्फ दोनों परिवार को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि क्षेत्र में यह घटना आग की तरफ से फैल गई है। खुद दोनों ने जहर खाया या फिर युवती की हत्या हुई यह रहस्य बरकरार है। क्योंकि दोनों में प्रेम संबंध चल रहा था, जैसा की गांव में लोगों में चर्चा है।
लोगों के मुताबिक क्षेत्र के भुसौला अदाई गांव निवासी प्रेमी उमेश का लड़की से सालों से संबंध था। लेकिन बीच में कुछ दूरी हो गयी थी। उमेश महीनों से ताक में था कि लड़की से बात हो जाए। रविवार को उमेश के माता पिता खेत में काम करने गये थे। घर खाली था कि उसी समय लड़की भी संयोग बस मिल गई और घर में खींच ले गया। अन्दर कुछ बात हुई क्या हुआ इसके बारे में तो किसी को पता नहीं है। क्योंकि युवती की मौत हो चुकी है। जबकि युवक बेहोशी हाल में अस्पताल में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि युवती की मौत कैसे हुई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि घटना बहुत दुखद है। लड़की के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि लड़की की कैसे मौत हुई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।