{"_id":"68068003349bfd1155005f5d","slug":"bolero-collided-with-e-rickshaw-one-dead-three-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-136187-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बोलेरो ने ई- रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बोलेरो ने ई- रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के परसिया के पास नेशनल हाईवे पर रविवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई- रिक्शा चालक की मौत हो गई, और उसमें पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला मुख्यालय पर निजी अस्पताल में चल रहा है।
मृतक का नाम रमेश यादव उर्फ जोगारी (38) पुत्र स्वामीनाथ है। घायलों का नाम सूरज गुप्ता (16), संजय यादव (17) पुत्र राम सुरेश यादव व हिमांशु (16) पुत्र रामकुमार हैं। मृतक सहित तीन घायल शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के रहने वाले हैं।
रविवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र कर्मा से चिल्हिया थाना क्षेत्र के कनुवाडीह में तिलक गया था। इसमें शामिल होने के लिए रमेश यादव उर्फ जोगारी ई-रिक्शा से गया था। रविवार रात 12:00 बजे रमेश यादव उर्फ जोगारी, ई-रिक्शा लेकर घर जाने के लिए निकला। उसी दौरान गांव के सूरज गुप्ता, संजय यादव व हिमांशु भी उसमें बैठ, जैसे ई-रिक्शा लेकर रमेश यादव उर्फ जोगारी परसिया गांव के पास पहुंचा। तभी शोहरतगढ़ की तरफ से जा रही बोलेरो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में ई-रिक्शा चालक रमेश यादव सहित सूरज गुप्ता, संजय यादव व हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान ई-रिक्शा चालक रमेश यादव ने दम तोड़ दिया, और अन्य सूरज गुप्ता, संजय यादव व हिमांशु का उपचार चल रहा है। इस संबंध में चिल्हिया एसओ रामदेव ने बताया ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई है, अन्य तीन किशोर युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।