{"_id":"64ac54baee74518f6e09c1e7","slug":"bolbam-echoed-in-the-temples-with-jalabhishek-har-har-mahadev-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-1097-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जलाभिषेक के साथ मंदिरों में गूंजा बोलबम, हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जलाभिषेक के साथ मंदिरों में गूंजा बोलबम, हर-हर महादेव
Tue, 11 Jul 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सावन माह के प्रथम सोमवार पर जिले के सभी शिवालबों और शिव मंदिरों पर सुबह श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जलाभिषेक के साथ ही मंदिर परिसर बोलबम, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। कष्ट हरने वाले भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने रुद्राभिषेक करके उनकी प्रार्थना की। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए थानावार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। जो लाइन लगवाकर मंदिर में श्रद्धालुओं का कराते रहे। सुबह पांच से दोपहर 12 बजे तक मंदिरों में जलाभिषेक होता रहा है। इसी क्रम में कई स्थानों पर कलश यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शहर के सिहेंश्वरी मंदिर स्थित शिवालय में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हनुमानगढ़ी मंदिर से नगर के लोगों ने कलशयात्रा निकाली। यहां लोगों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करके इंद्रानगर, गांधीनगर, स्टेशन रोड स्थित मंदिर पर भी जलाभिषेक किया और जय भोलेनाथ, जय शिवशंकर का जयघोष करते हुए सिंहेश्वरी मंदिर पर पहुंचे। यहां भगवान भोलेनाथ को जल चढ़कर कलश यात्रा समाप्त हुई। इस दौरान चेयरमैन गोविंद माधव, फतेहबहादुर, कैलाश पंक्षी सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग शामिल हुए। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर और शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ियों की ओर से लगाए गए बोल बम, और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजामान रहा।
जलाभिषेक के लिए सोमवार को सुबह सवेरे से ही मंदिरों में शिवभक्त जुटना शुरू हो गए थे। सावन माह के पहले सोमवार पर सुबह सवेरे से ही युवक हाथ में कांवड़ लिए नंगे पैर बोल बम के नारों के साथ डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी पर पहुंचे। जहां पर जल भरकर क्षेत्र के हल्लौर, भट्गवा स्थित प्राचीन बाबा सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर पर तथा भानपुरानी स्थित बाबा भुनेश्वरनाथ मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, देईंपार, बैदौला चौराहा स्थित शिव मंदिर, बेवां चौराहा शाहपुर आदि स्थानों पर जलाभिषेक के लिए पूरे दिन पहुंचते रहे और वहां पहुंचकर भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना की। वहीं, बांसी तहसील क्षेत्र के चेतिया गांव में स्थित मोती सागर शिव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को हजारों भक्तों ने जल चढ़ाया और मन्नतें मांगी। मोती सागर मंदिर काफी प्राचीन है। लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी रहती है। मंदिर मेें दो शिवलिंग हैं। लोगों का कहना है कि यहां शिवलिंग स्वयंभू हैं। इस शिवलिंग के साथ एक और शिवलिंग निकला था, जिसे लोग माता पार्वती मानते हैं। भोलेनाथ के साथ-साथ माता पार्वती की भी पूजा अर्चना की जाती है। मंदिर की देखभाल के लिए मंदिर के सदस्य नियुक्त हैं। उन्हीं की देखरेख में सारी व्यवस्था की जाती है। सोमवार को सुबह मंदिर पर शिवभक्तों की भीड़ लग गई। पूजा अर्चना के दौरान अमर श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, हरीश चौरसिया, राजन तिवारी, जयहिंद चौरसिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में पहुंचे थे।
विज्ञापन
डुमरियागंज के राप्ती नदी से कांवड़ियों का जत्था जल भरकर पद यात्रा करते हुए हल्लौर शिव मंदिर पहुचा और फिर वहां से बेंवा चौराहा पहुंचा, जहां कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। भक्तों के लिए लंगर का आयोजन किया गया था। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर भारतभारी पर भी सुबह से कांवड़ियों का हुजूम पहुंचना शुरू हो गया था। जो सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। शिव भक्तों के बोल बम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। सुबह से ही भारी संख्या में कांवड़ियों का जत्था भारतभारी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचा। जहां पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। कांवड़ियों के जुलूस में डुमरियागंज पुलिस जगह-जगह तैनात रही थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश राय जुलूस से साथ-साथ चलते रहे।
नौगढ़ तहसील क्षेत्र के महादेवा नानकार स्थित सेमरा बाबा पल्टन नाथ शिवमंदिर पर सावन के पहले सोमवार को हजारों शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। भगवान शिव की पूजा अर्चना करके मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए सोमवार सुबह पांच बजे से ही क्षेत्र के तमाम भक्तगणों ने पहुंचकर स्वयंभू भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना के बाद उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र व जनपद मुख्यालय से आए हजारों की संख्या में लोगों ने भगवान शिव का दर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के लोग मंदिर परिसर के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था की देखभाल में जुटे रहे।