फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Body of youth of Bhawaniganj area found hanging from tree in Barabanki

बाराबंकी में पेड़ से लटका मिला भवानीगंज क्षेत्र के युवक का शव

Sat, 04 Dec 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Body of youth of Bhawaniganj area found hanging from tree in Barabanki
बाराबंकी में पेड़ से लटका मिला भवानीगंज क्षेत्र के युवक का शव
विज्ञापन

बयारा (सिद्धार्थनगर)। सऊदी अरब से घर लौट रहे भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा गांव निवासी युवक की बाराबंकी जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। बाराबंकी पुलिस की सूचना के बाद परिजनों का मामले की जानकारी हुई। उसके बाद से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शनिवार को शव लेने के लिए चल गए।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा गांव निवासी परवेज अहमद (33) पुत्र समसुल्लाह कुरैशी चार वर्ष पूर्व सऊदी अरब कमाने के लिए गए थे। पिछले कुछ दिनों से अपने घरवालों से फोन पर घर आने के लिए कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, वह आने के लिए काफी परेशान थे। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे परवेज अहमद ने अपनी मां मुन्नी खातून के मोबाइल फोन पर कॉल करके बताया कि वह घर आ रहे हैं। उनकी एक फ्लाइट छूट गई है। दूसरी फ्लाइट पकड़ कर आएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह चार बजे मोबाइल फोन पर दिल्ली से एक नंबर से कॉल आई। कहा गया कि आकर एयरपोर्ट से अपने बेटे को घर ले जाओ। जब घरवाले वहां पहुंचे तो कोई नहीं मिला। घर वालों ने उस नंबर पर कॉल की तो उसे काट दिया जा रहा था। घरवाले निराश होकर वापस लौट आए। शनिवार लगभग सुबह 11 बजे भवानीगंज पुलिस ने पूर्व प्रधान सगीर अहमद को सूचना दी कि उनके गांव के परवेज अहमद का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। शव बाराबंकी में हाईवे के किनारे मिला था। उसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। घर के कुछ सदस्य घटना की जानकारी मिलने के बाद बाराबंकी के लिए निकल गए। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परवेज अहमद की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी। उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो जारी कर बताई थी आपबीती
परवेज ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें कहा था कि उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्हें भूखा रखा जा रहा था। आए दिन जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। कभी जला देने तो कभी सूडान में भेज कर हत्या करा देने की धमकी दी जा रही थी। उन्होंने यह भी कहा था है कि इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाया जाए, जिससे विदेश में उत्पीड़न बंद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed