{"_id":"647a2a1dd5628e79af08da34","slug":"body-of-private-doctor-found-hanging-from-tree-siddharthnagar-news-c-7-1-191340-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पेड़ से लटकता मिला निजी चिकित्सक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पेड़ से लटकता मिला निजी चिकित्सक का शव
Fri, 02 Jun 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
पथरा क्षेत्र के बनगवा पड़ाइन गांव के बाग के घटना स्थ्ल पर जांच करती पुलिस और लगी ग्रामीणों की भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के बनगवां पड़ाइन गांव के बाग में आम के पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे लटकता निजी चिकित्सक का शव मिला है। लाश की स्थित देख यह प्रतीत हो रहा है कि हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हालांकि परिवार की ओर से देर शाम तक कोई लिखित शिकायत नहीं किया गया है।
क्षेत्र के खजुरिया निवासी चिकित्सक अनिल कुमार चौबे (35) पुत्र विंध्याचल चौबे क्षेत्र के ही जमुनी चौराहे पर बीते दो वर्षों से दवा की दुकान चलाते थे। बृहस्पतिवार को शाम 7:30 बजे स्वजन से बात भी हुई थी। कुछ देर में घर आने को कहे थे, लेकिन आठ बजे उनका मोबाइल बंद हो गया। रात भर स्वजन उन्हें ढूंढते रहे, सुबह उनका शव उन्हीं के शर्ट से बने फंदे और रस्सी से लटका मिला। खबर फैलते ही क्षेत्र के लोगों की भीड़ बाग में जमा हो गई। लोग तरह-तरह के कयास लगाते देखे गये। मृतक के पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी। दूसरी शादी इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम खरदेवरी गांव में राधे कृष्ण तिवारी की पुत्री सरिता से हुई थी। 31 मई को मृतक के ससुराल में साले की शादी पति पत्नी गए थे। दो दिन बाद ही यह घटना घट गई। प्रभारी निरीक्षक पथरा अजय कुमार यादव ने बताया कि स्वजन के सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई है। जांच की जा रही है, अभी तहरीर नहीं मिली है, आगे जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।
-- -
परिस्थिति हत्या की ओर से कर रही इशारा
अनिल कुमार चौबे की जिस डाल के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। उसी डाल पर मृतक का हाथ टिका हुआ था, जबकि खुद लटकने पर ऐसा नहीं होगा। अगर हाथ डाल से टिका रहेगा तो वह झूलता नहीं। दूसरा बिंदू जिस रस्सी के सहारे शव लटक रहा था। वह तत्काल टूटा हुआ था और दोबारा जोड़ा गया था। तीसरा बिंदू पैर में मिट्टी लगी हुई है, जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि जुताई हो चुके खेत से दौड़ लगाते हुए पहुंचा हो। पैरा के पास काले धब्बे के निशान होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने यह बात खारिज कर दी है। उसका कहना है कि शरीर में कोई चोट खरोच के निशान नहीं मिले हैं।