फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Body of missing girl found in river

Siddharthnagar News: लापता युवती का शव नदी में मिला

Thu, 02 Apr 2026 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Body of missing girl found in river
एकौना। राप्ती नदी के करहकोल घाट के समीप बुधवार की सुबह एक युवती का शव मिला। वह दो दिन पूर्व से लापता चल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के कारण को लेकर परिजन स्पष्ट नहीं बता पा रहे। वहीं ग्रामीण आत्महत्या से जोड़कर घटना के बारे में चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

तिघरा गांव निवासी दुर्योधन गौड़ की 20 वर्षीय बेटी अमृता सोमवार की शाम घर से बिना बताए निकल गई। देर शाम होने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। कुछ लोगों ने उसे नदी की तरफ जाते हुए देखना बताया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। मंगलवार को युवती के पिता ने पुलिस को उसके गायब होने की सूचना दी, जिस पर पुलिस भी जांच में जुट गई। बुधवार की सुबह नदी किनारे गए लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर जुटी भीड़ से शव की शिनाख्त होने पर परिजन पहुंचे। पुलिस ने घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ की। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि मौत के कारणों के बारे में घर वालों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed