फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Body of a young man found in the Rapti river near Baghni Ghat three days later

Siddharthnagar News: तीन दिन बाद बघनी घाट के पास राप्ती में मिला युवक का शव

Thu, 15 Oct 2026 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found in the Rapti river near Baghni Ghat three days later
बांसी। तीन दिन पहले तिघरा घाट पुल से राप्ती नदी में कूदे युवक का शव बृहस्पतिवार को बघनी घाट के पास उतराया मिला। सूचना पर पहुंची गोल्हौरा थाने की पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर कब्जे में लिया और परिजनों को जानकारी दी। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक का शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गोल्हौरा गांव निवासी शक्ति प्रसाद (26) पुत्र साहबदीन के मंगलवार सुबह तिघरा घाट स्थित राप्ती नदी में कूदने की जानकारी मिली थी। इसके बाद से स्थानीय गोताखोरों, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। तीन दिन तक चले तलाशी अभियान के बाद बृहस्पतिवार को उसका शव बघनी घाट के पास मिला।
विज्ञापन

शक्ति प्रसाद की शादी बेनीपुर में हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। इनमें एक की उम्र चार वर्ष और दूसरी की तीन वर्ष है। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनकी एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed