फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bodies of two teenagers found drowned in river on Holi

Siddharthnagar News: होली पर नदी में डूबी दोनों किशोरी का मिला शव

Wed, 27 Mar 2024 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bodies of two teenagers found drowned in river on Holi
- पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बांसी कोतवाली क्षेत्र के भगौतापुर गांव के पास राप्ती नदी में होली के दिन डूब गई थीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बांसी। कोतवाली क्षेत्र के भगौतापुर गांव के पास 25 मार्च के होली खेलने के बाद राप्ती नदी में नहाने गईं दो किशोरी डूब गई थीं। एसडीआरएफ की मदद से घटना स्थल से पांच किलोमीटर दूर से दोनों के शव मंगलवार व बुधवार को मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दोनों के डूबने के बाद से ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र के भगौतापुर गांव निवासी सुमन (15) पुत्री इंदल और नंदनी (15) पुत्री बैनाम सोमवार दोपहर में पड़ोस के ही तेजगढ़ गांव में होली खेलने गई थीं। इसके बाद भगौतापुर गांव के पास से गुजरने वाली राप्ती नदी में नहाने चली गईं। नहाते समय गहरे पानी में जाकर दोनों डूब गई थीं। साथ में गई दो महिलाओं ने जानकारी दी। इसके बाद गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी थी। काफी तलाश के बाद मंगलवार की सुबह सात बजे पांच किलोमीटर दूर बंधवा ताल गांव के समीप सुमन का शव मिला, लेकिन नंदनी का पता नहीं चल पाया था। तलाश जारी थी, बुधवार की दोपहर में बंधवा ताल गांव के पास उसका शव मिला है।
विज्ञापन

शव मिलते ही परिवार के लोग चीखने और चिल्लाने लगे। एक साथ दो मौत से गांव में मातम का माहौल है। इस संबंध में कोतवाली बांसी बिदेंश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed