फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Blocked roads prevented the Commissioner's convoy

सड़क जाम कर रोका कमिश्नर का काफिला

Tue, 26 Apr 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 26 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Blocked roads prevented the Commissioner's convoy
थरौली के पास ग्रामीणों से वार्ता करते मंडलायुक्त पीके सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डेढ़ वर्ष से अधूरी सड़क पर धूल-मिट्टी का गुबार झेल रहे ग्रामीणों का धैर्य मंगलवार को टूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने न सिर्फ फरेंदा-नौगढ़ नेशनल हाईवे जाम किया, बल्कि इस मार्ग से गुजर रहे मंडलायुक्त (कमिश्नर) का काफिला भी रोक दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से सड़क की बदहाली को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। डेढ़ वर्ष से अधूरी सड़क की दुर्दशा से मंडलायुक्त ने अनभिज्ञता जताकर लगातार पत्राचार का दावा करने वाले जिले के अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने इस मामले में उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बौद्ध सर्किट से जुड़ा फरेंदा-नौगढ़-शोहरतगढ़ मार्ग नेशनल हाईवे में शामिल है। करीब डेढ़ वर्ष पहले इसका निर्माण शुरू कराया गया था। सड़क बनवाने के लिए नगर से सटे हुसैनगंज गांव से थरौली तक करीब डेढ़ किमी में पत्थर की गिट्टियां बिछाकर उस पर मिट्टी डाल दी गई, इसके बाद काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि नदारद हैं। यहां तक कि एनएच के अधिकारी भी चुप्पी साधे बैठे हैं। अधूरी सड़क की बदहाली के लेकर ग्रामीणों ने कई बार आंदोलन किया। मंत्री, सांसद, विधायक, डीएम से गुहार लगाई।
पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का भी काफिला रोक दिया था। मगर सिर्फ आश्वासन ही मिलते रहे हैं। जर्जर सड़क पर जोखिम और दुर्दशायुक्त सफर से आजिज ग्रामीणों का धैर्य मंगलवार को टूट गया। दोपहर में मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक जाम से वाहनों की कतार लग गई।
मौके पर पहुंचे सदर एसओ शिवाकांत मिश्र ने आश्वासन देकर जैसे-तैसे जाम हटवाया। शाम साढ़े 4 बजे मंडलायुक्त पीके सिंह का काफिला जब इस सड़क से गुजरा तो ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया। बताया कि बार-बार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं, कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के तेवर देख बाहर निकले मंडलायुक्त ने सड़क की समस्या से अनभिज्ञता जताई। आश्वासन दिया कि मामले में विभागीय उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। जल्द ही समाधान का प्रयास किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सिराज अहमद, अब्बास अली, रिजवान अहमद, पप्पू गुप्ता, रामलोटन गुप्ता, रामनवल त्रिपाठी, पंकज, राधेश्याम पांडेय, डॉ. शुभ्रा पांडेय, रेहान, फरहान, नौशाद अहमद, अगम श्रीवास्तव, मैसर अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed