{"_id":"631f7e7be866704ff72aeeb0","slug":"bku-warned-for-coplition-od-demand-siddharthnagar-news-gkp4502885151","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या का समाधान न होने पर धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या का समाधान न होने पर धरने की चेतावनी
विज्ञापन
बीडीओ संजय कुमार को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदाधिकारी । संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्या का समाधान न होने पर धरने की चेतावनी
उसका बाजार। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने पांच सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को ब्लॉक परिसर में किसान पंचायत लगाई।
यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष नंदराम यादव ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को लाभ दिया जाना चाहिए। उन्होंने फसल बर्बाद कर रहे व सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गो वंशों को गोशाला में भेजने की मांग की।
उन्होंने ग्राम पंचायत फुलवरिया में मनरेगा योजना के तहत 2015 से अब तक बने व्यक्तिगत पशु शेड की सूची उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही ग्राम पंचायत कुंआघाटा में राज्यवित्त से कराए गए कार्य का विवरण मांगा है। सभी ग्राम पंचायतों में अपूर्ण शौचालयों को पूर्ण करने की मांग की है।
यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता कपिलदेव राय और प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चौधरी ने कहा कि सभी मांगे गरीब, मजदूर और किसान से संबंधित हैं। प्रशासनिक अधिकारी अगर इन कार्यों पर ध्यान दिए होते तो पंचायत लगाने की नौबत नहीं आती। बीडीओ संजय कुमार को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र निस्तारण की मांग की है। इस दौरान पंकज वर्मा, फागू गुप्ता, जबीउल्लाह, अबू हसन, अनिल कुमार, रहमत अली, राजेश दुबे, नैनमती, जुग्गीदेवी मौजूद थे।