{"_id":"574356364f1c1b612769078d","slug":"bku-protest-with-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी होने तक चलेगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी होने तक चलेगा धरना
िससि
Updated Tue, 24 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
demand
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर, विभिन्न मांगों को लेकर विकास भवन परिसर में चल रहा भाकियू का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में आवाज उठाते हुए समाधान न होने तक धरना जारी रखने का फैसला लिया।
जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखा रहा। पिछले चार दिनों से धरना जारी है, मगर अब तक समाधान की कोई पहल नहीं की गई। प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार चरम पर है। खाद, बीज, सिंचाई, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन की शिकायतों का समाधान न होने तक किसान यूनियन आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सोनमती, पंकज वर्मा, संगीता, विपत पाल, चनरावती, रामअचल, मंहगू लोधी, शीतल प्रसाद, आदि मौजूद रहे।
लोकतंत्र सेनानियों का कलेक्ट्रेट में धरनाः सिद्धार्थनगर। लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
धरने में महामंत्री लालता प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार से विधेयक पारित होने और विभागों से राजाज्ञा जारी होने के बाद भी सेनानियों को चार अप्रैल से बढ़े सम्मान राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
चिकित्सा सुविधा, मृतक सेनानियों को राजकीय सम्मान, मृतक सेनानी की पत्नी को पेंशन देने सहित अन्य मांगें लंबित पड़ी हैं। जिम्मेदार इस पर गंभीरता नहीं दिखा रहे है। अपना अधिकार पाने के लिए लोकतंत्र सेनानी एकजुट हो जाएं। पुरजोर ढंग से मांगों को शासन-प्रशासन के समझ उठाया जाएगा। धरने में राजेंद्र पांडेय, राममिलन यादव, गंगाराम, केशव निषाद, हनुमान सिंह, अरुण सिंह, रामाश्रय, दयाशंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।