{"_id":"571519df4f1c1b4b6e8b484a","slug":"bjp-workers-heard-the-problem-was-choupal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगा सुनी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगा सुनी समस्या
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
रामनगर ब्लाक मे चौपाल लगाकर लोगो की समास्या सुनते डीएम नरेंद्र सिंह पटेल और एसपी कृपा शंकर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाइयों ने गांव चलो अभियान के तहत सोमवार को सदर तहसील के साड़ी सकतपुर मंदिर परिसर में चौपाल लगाया। इसमें केंद्र की संपूर्ण ग्रामीण विकास योजना की जानकारी दी। केंद्र पर विश्वास करने के आधार को बताया।
लोकसभा प्रतिनिधि राजमणि पांडेय ने कहा कि केंद्र की सरकार ग्रामीणों के लिए योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामों में विद्युतीकरण करने के लिए धन को अवमुक्त किया है। खेतों में पानी को पहुंचाने के लिए वृहद सिंचाई योजना के लिए काम शुरू कर दिया है।
ग्राम स्तर पर अनाज का भंडारण करने के लिए गोदामों का निर्माण कराने की योजना को मूर्त रूप दे दिया गया है। गांवों में स्वच्छ जल पहुंचाने की भी पहल किया है। आगे कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 का चुनाव सुशासन एवं विकास के नाम पर लड़ा था।
विज्ञापन
अब स्वच्छ, स्वरूप व शिक्षित समाज निर्माण के लिए कदम आगे बढ़ा दिया है। गरीबी के खिलाफ लड़ाई, गरीबों का सशक्तिकरण, किसानों का कल्याण आदि एजेंडों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। चौपाल को चंद्रप्रकाश लाल श्रीवास्तव, श्यामधनी राही ने भी संबोधित किया।
इसी क्रम में जोगिया विकास खंड क्षेत्र के ग्राम नादेपार में भी भाजपाइयों ने चौपाल का आयोजन किया। कन्हैया पासवान, देवेंद्र मिश्रा ने संबोधित किया। केंद्र की योजनाओं को विस्तार से बताया। इस दौरान संपूर्णानंद पांडेय, आशीष शुक्ला, बबलू तिवारी, राज बहादुर तिवारी, कृष्णदेव मिश्रा, शोभनाथ यादव, मनोज मिश्रा, ब्रहमचारी चौधरी, ज्वाला पाठक, श्रीकांत मिश्र, सर्वजीत यादव, रामप्रसाद चौधरी आदि मौजूद रहे।