{"_id":"603fc05f8ebc3ee97c56ff32","slug":"bjp-will-establish-dialogue-through-chaupal-siddharthnagar-news-gkp3869637121","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल के जरिए ग्रामीणों को संवाद स्थापित करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल के जरिए ग्रामीणों को संवाद स्थापित करेगी भाजपा
विज्ञापन
चौपाल के जरिए संवाद स्थापित करेगी भाजपा
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक
10 मार्च से ग्राम पंचायतों में चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राज्यसभा के सदस्य एवं जिला प्रभारी जयप्रकाश निषाद ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल लगाई जाएगी। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से ग्रामीणों को अवगत कराया जाएगा।
राज्यसभा के सदस्य जयप्रकाश निषाद बुधवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रत्येक वार्ड के ग्राम पंचायतों में 10 मार्च तक बैठक होंगी। इस दौरान पंचायत चुनाव जिला समन्वय समिति का गठन भी होगा। बताया कि जिला पंचायत सदस्य के पदों पर भी भाजपा अपना उम्मीदवार उतारेगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान को चुनाव चिह्न आवंटित नहीं किया जाएगा। बैठकों में केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी बुलाया जाए। वार्ड में निवास करने वाले प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला स्तर के पदाधिकारियों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सामाजिक समीकरण सूची तैयार करने का निर्देश दिया। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए जिला, मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारी हर स्तर पर दोनों सरकार की उपलब्धियों और पार्टी केे नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तत्पर हैं। आने वाले समय में भी भाजपा परचम लहराएगी। बैठक को रामकुमार कुंवर, बृज बिहारी मिश्रा, लालजी त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, साधना चौधरी, राजेंद्र पांडेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान नरेंद्र श्रीवास्तव, दिलीप चतुर्वेदी, घनश्याम मिश्र, हेमंत जायसवाल, दीपक मौर्य, केशभान राय, रामेश्वर पांडेय, आशीष शुक्ल आदि मौजूद रहे।