फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP sends sweet sweets on the edge

बढ़त पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

Tue, 15 May 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 15 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
BJP sends sweet sweets on the edge
bjp - फोटो : bjp
सिद्धार्थनगर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम आने पर बड़ी पार्टी के रूप में उभरी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पार्टी की इस जीत को सबका साथ-सबका विकास के नारे को श्रेय दिया।  
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी की अगुवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में भाजपा की बढ़त पर खुशी जाहिर की। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर ने कर्नाटक में बढ़त को अहम बताते हुए कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में भी भारी बहुमत से जीतेगी। इस मौके पर दीपक मौर्या, लक्ष्मीकांत जायसवाल, शिवसरन चौरसिया, राजेन्द्र पांडेय, श्याम सुंदर मित्तल, राजेश जायसवाल, नितेश पांडेय, फूल चन्द्र जायसवाल, सच्चिदानंद चौबे, सुरेंद्र यादव, केएम लाल श्रीवास्तव, राहुल पांडेय, रमेश श्रीवास्तव, भगवान चौधरी, रमेश पांडेय, राम वरन यादव, दीपेंद्र चौधरी और सिद्धार्थ सिंह आदि ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

डुमरियागंज। कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में पार्टी की बढ़त पर भाजपाई गदगद हैं। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद सदस्यों ने जगह-जगह पटाखे फोड़े और मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे से खुशी का इजहार किया। बीजेपी ने कर्नाटक में ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेन्द्रमणि त्रिपाठी की अगुवाई में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह भाजपा के शीर्ष नेताओं के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव आगामी 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी का लिटमस टेस्ट था। उधर, भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुष ओझा के आवास पर भी जीत का जश्न मनाया गया।

डुमरियागंज स्थित सांसद जगदम्बिका पाल के कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश गौतम और मित्रसंघ कार्यालय पर मिठाई बांटी गई।  इस अवसर पर केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज श्रीवास्तव, प्रधानसंघ के मंडल अध्यक्ष ताकीब रिजवी, चन्द्रभान अग्रहरि, रमेश गुप्ता, लालजी शुक्ला, सुखदेव शास्त्री, बब्लू पांडेय, यशोदानंद चौबे, संतोष अग्रहरि, गौरव मिश्रा, कमलेश चैरसिया, अनूप यादव, भृगू चैधरी, शिवकुमार सिंह, सलमान रिजवी, सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव, शेषराज चैधरी, राकेष गौतम आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed