फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP's promises proved false: Shivpal Yadav

झूठे साबित हुए भाजपा के वादे : शिवपाल यादव

Wed, 10 Nov 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
BJP's promises proved false: Shivpal Yadav
डुमरियागंज में जनसभा को संबोधित करते शिवपाल यादव। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
झूठे साबित हुए भाजपा के वादे : शिवपाल यादव
विज्ञापन

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। प्रगतिशील समाजवादी लोहिया की ओर से निकाली गई सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा बुधवार शाम डुमरियागंज पहुंची। रथ यात्रा का कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया। कस्बे के मंदिर चौराहे पर आयोजित जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर कटाक्ष किया। भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। कहा कि भाजपा के वादे झूठे साबित हो चुके हैं।
शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा की ओर से चुनाव से पहले जनता से किए गए वादे पूरी तरह हवा हवाई साबित हुए हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले सबसे पहले वादा किया था कि सत्ता में आने पर विदेशों में जमा काला धन वापस लाएंगे, प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी के खाते में एक भी पैसा नहीं आया। इसी तरह भाजपा ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की सहित कई लोक लुभावने वादे किए थे। एक भी वादे पूरे नहीं हुए। बल्कि भ्रष्टाचार, महंगाई चरम पर पहुंच गई। जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा का नारा था कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, लेकिन यह भी हवा हवाई साबित हुआ। भाजपा ने पूंजीपतियों का विकास करने का काम किया। पूंजीपतियों का लाभ और विकास हुआ। नोटबंदी से जनता तबाह हो गई। भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि चार साल में महंगाई चरम पर पहुंची है। जनसभा के बाद शिवपाल यादव ने पूर्व मंत्री मलिक कमाल यूसुफ से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को दीपक मिश्र, अजय त्रिपाठी मुन्ना, आदित्य यादव, इरफान मलिक सुखराज यादव आदि ने भी संबोधित कर भाजपा सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। इस दौरान सलमान मलिक, अफजल मलिक, साकिब मलिक, दिनेश पांडेय, सुफियान, जितेंद्र यादव, साजिद मलिक, रिंकू तिवारी, मोहम्मद, साजिद, मलिक मोहम्मद, स्वाहले, सईद अहमद, हरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed