फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP leader allegation On instigation of a big leader CO gave order to shoot at sight

भाजपा नेता का आरोप : बड़े नेता की शह पर सीओ ने दिया देखते ही गोली मारने का आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

Fri, 12 May 2023 10:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 12 May 2023 10:50 AM IST
सार

नगर पंचायत डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी बीना देवी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि सीओ डुमरियागंज राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने निर्दल प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने के लिए जनता को डरा धमका रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कर चुनाव का माहौल खराब कर रहे हैं।

विज्ञापन
BJP leader allegation On instigation of a big leader CO gave order to shoot at sight
सीओ पर आरोप लगाते भाजपा नेता लव कुश ओझा, वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में सीओ डुमरियागंज राणा महेंद्र प्रताप सिंह पर सिपाहियों को भाजपा नेता लवकुश ओझा को देखते ही गोली मारने का निर्देश देने का आरोप लगा है। भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर यह आरोप लगाया है। वहीं सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, आरोप निराधार है।

विज्ञापन


भाजपा नेता लवकुश ओझा ने कहा कि वह मतदान के दिन बृहस्पतिवार को वह नगर पंचायत बढ़नीचाफा में एक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं से कुछ लोगों से विवाद होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को विवाद नहीं करने के लिए समझाया-बुझाया और वहां से चले आए। इसके बाद वहां पहुंचे सीओ डुमरियागंज राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों से कहा कि लवकुश ओझा दंगाई है, उसे देखते ही गोली मार दो।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सीओ जिले के एक बड़े नेता की शह पर कई भाजपा नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार कर चुके हैं। वह पुरानी रंजिश में उनसे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं। उधर, सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि भाजपा नेता लवकुश ओझा मतदान के दौरान बूथ में घुस गए थे, जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा और वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों को किसी को बूथ में नहीं घुसने देने का निर्देश दिया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य कोई बात नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

भाजपा प्रत्याशी ने की सीओ की शिकायत

नगर पंचायत डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी बीना देवी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि सीओ डुमरियागंज राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने निर्दल प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने के लिए जनता को डरा धमका रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कर चुनाव का माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप
नगर पंचायत बढ़नीचाफा के भी भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश वर्मा ने सीओ डुमरियागंज राणा महेंद्र प्रताप सिंह पर कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को दिए शिकायती पत्र में सीओ पर भाजपा कार्यकर्ताओं को गाली देते हुए डराने धमकाने और चुनावी माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इससे पहले डुमरियागंज नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशी ने भी सीओ पर कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed