फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP is in power by lying: Mata Prasad

झूठ बोलकर सत्ता पर काबिज है भाजपा : माता प्रसाद

Sat, 01 Jul 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 01 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP is in power by lying: Mata Prasad
सिद्धार्थनगर। सपा के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 50वें जन्मदिवस को लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। विधायक माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि झूठ बोलकर केंद्र और प्रदेश की सत्ता पर भाजपा काबिज है, लोकसभा चुनाव में भाजपा केंद्र से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन

माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी लोग महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से परेशान हो गए हैं। पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी ने कहा कि जनता अखिलेश यादव के प्रति आशा भरी निगाह से देख रही है। आने वाला दिन सपाईयों का होगा। किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को खिलाफ डटकर मुकाबला करें। इससे पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटकर एक-दूसरे को खिलाकर उनके लंबी उम्र की कामना की। गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव व संचालन कमरुजमा खान ने की। इस दौरान विधायक सैयदा खातून, सपा नेता अजय चौधरी, पूर्व विधायक विजय पासवान, पूर्व विधायक अनिल सिंह, अफसर रिजबी, माेनू दूबे, वीरेंद्र तिवारी, घिसियावन यादव, जावेद उर्फ चुन्ने, अलाऊद्दीन, सोनू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed