{"_id":"576440874f1c1b4c0511be6e","slug":"bjp-competent-to-acquit-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने में भाजपा ही सक्षम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने में भाजपा ही सक्षम’
Siddharth Nagar
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश को अपराधमुक्त, भयमुक्त और विकास की राह पर ले जाने का काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। ये विचार भाजपा विधायक जय प्रताप सिंह ने व्यक्त किया। वह बांसी विधानसभा क्षेत्र के सराव, तकियवा, नथुवाजोत, बराव, जीवपुर, सोनफेरवा, तिवारीपुर में आयोजित चौपाल को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। चोरी, डकैती, लूट-हत्या की घटना आम हो चुकी है। लोग अब इस सरकार से ऊब चुके हैं और उखाड़ फेंकना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा ही इस सरकार से निजात दिला सकती है।
उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सर्व समाज की भलाई के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। इसका लाभ आम आदमी को मिल रहा है। चौपाल को विजय बहादुर तिवारी, राम स्नेही निषाद, सुभाष मिश्रा, योगेंद्र मिश्र ने भी संबोधित किया। चौपाल में बद्री विशाल तिवारी, गोपाल तिवारी, अजीत मिश्र आदि मौजूद रहे।