{"_id":"589df4b54f1c1be71737ab0e","slug":"bjp-campaign-vehicle-stoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के प्रचार वाहन पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के प्रचार वाहन पर पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
थाने में भाजपा प्रत्याशी सतीश द्विवेदी समर्थकों के साथ शिकायत करते।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार की शाम अज्ञात लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के प्रचार वाहन पर पथराव कर दिया। हमले में सभी सवार बाल-बाल बच गए। घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
भाजपा का प्रचार वाहन शुक्रवार को दोपहर बाद इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर आ रहा था। करहियां पुल से आगे रमवापुर तिराहे पर कुछ युवकों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। हमले में गाड़ी के आगे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ने रफ्तार बढ़ाकर किसी तरह वाहन को वहां से निकाला। सूचना मिलते ही भाजपा प्रत्याशी डॉ.सतीश द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता इटवा थाने पहुंच गए। पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि विरोधी खेमे ने साजिश के तहत यह हमला कराया है। उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो आगे अनहोनी हो सकती है। इस संबंध में इटवा एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि वाहन चालक अंकुर यादव की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।