फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP and administration face to face for entry pass

Siddharthnagar News: प्रवेश पास के लिए भाजपा और प्रशासन आमने-सामने

Sat, 28 Jan 2023 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
BJP and administration face to face for entry pass
प्रवेश पास के लिए भाजपा और प्रशासन आमने-सामने
विज्ञापन

: हुई कहासुनी, देर रात तक चलता रहा समझौता वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव में प्रवेश पास के लिए शुक्रवार को भाजपा और प्रशासन आमने-सामने आ गए। भाजपा के एक पदाधिकारी एवं एक अधिकारी के बीच कहासुनी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के महोत्सव के बहिष्कार की चर्चा से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। यहां तक कि विवाद संगठन एवं शासन तक पहुंच गया। मामला ठंडा करने के लिए देर रात तक प्रशासनिक अधिकारियों एवं भाजपा नेताओं के बीच बैठक होती रही।
सिद्धार्थनगर महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने को वर्तमान में प्रवेश पास के लिए लोगों में बहुत जद्दोजहद दिख रही है। इसी बीच भाजपा के एक पदाधिकारी एवं एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के बीच कहासुनी हो गई। मामले में भाजपा पदाधिकारी की तरफ से कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम बहिष्कार करने के एलान का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। यहां तक कि भाजपा पदाधिकारी की तरफ से सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं को बताया गया कि उन्होंने यह मामला और संबंधित अधिकारी की शिकायत प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से की है और वहां से कार्रवाई का आश्वासन भी मिला है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात तक अधिकारियों एवं भाजपा नेताओं के बीच समझौता बैठक होती रही। इसके बाद शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम का बहिष्कार नहीं करने की घोषणा की गई। वहीं संबंधित अधिकारी की ओर से ट्विटर पर किसी पार्टी नेता के संबंध में आहत करने वाला बयान नहीं देने की सफाई दी गई है। मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव से मोबाइल से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। उनका पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा। इस मामले में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि मामूली सी बात थी, जिसे बातचीत के माध्यम से सुलझा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
शुभारंभ कार्यक्रम में नहीं दिखे जिलाध्यक्ष
सिद्धार्थनगर महोत्सव का शुभारंभ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु ने किया। इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही के साथ शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी व अपना दल एस के विधायक विनय वर्मा भी मौजूद रहे, लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव नजर नहीं आए।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed