{"_id":"6493366deb11ef0897023ea4","slug":"biometric-attendance-system-will-be-effective-in-council-schools-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-216-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: परिषदीय विद्यालयों में प्रभावी होगी बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: परिषदीय विद्यालयों में प्रभावी होगी बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था
Wed, 21 Jun 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित होने वाले विद्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था प्रभावी करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी सत्र से यह व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके पीछे शासन की मंशा है कि शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचें और सही से शिक्षण कार्य करें, जिससे शिक्षा का बेहतर माहौल बन सके।
सरकार विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने पर लगातार जोर दे रही है। इसलिए विद्यालयों में पढ़ाई से जुड़े संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। शिक्षकों के विद्यालय में आने के लेट-लतीफी को देखते हुए शासन पूर्व में विद्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने की व्यवस्था नए सत्र से प्रभावी करने की कवायद शुरू की है। जिससे शिक्षक नियमित और समय से विद्यालय पर पहुंचे। अगर शिक्षक समय से विद्यालय में पहुंचेंगे तो अच्छी पढ़ाई होगी और समय से कोर्स पूरा होगा। इस व्यवस्था के प्रभावी होने से 28 राजकीय और 42 सहायता प्राप्त विद्यालय के एक हजार से अधिक शिक्षक दायरे में आएंगे। इस संबंध में प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस संबंध में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि अभी शासन से इस संंबंध कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शासन से जो भी निर्देश प्राप्त होगा उसका अनुपालन करवाया जाएगा।