{"_id":"627fec359d8ec54a361461aa","slug":"bikers-entered-in-truck-died-siddharthnagar-news-gkp436871081","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुस गया बाइक सवार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुस गया बाइक सवार, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़े ट्रक में घुस गया बाइक सवार, युवक की मौत
शोहरतगढ़/ बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के दुधवनिया गांव के पास एनएच पर खड़े ट्रक में बाइक सवार पीछे से घुस गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बढ़नी पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
इटवा थाना क्षेत्र के मूसा गांव निवासी बेलास (28) और उसी गांव के आशीष शुक्रवार को मुंबई से आ रहे गांव के सदस्य को लाने के लिए बढ़नी रेलवे स्टेशन पर आए थे। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के दुधवनिया गांव के पास पहले से सड़क पर खड़े ट्रक को देख न सके और तेज रफ्तार से ट्रक में घुस गए। हादसे में बेलास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशीष गंभीर रूप से जख्मी हो गए। थोड़ी देर में एसओ ढेबरुआ जीवन त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया। इस संबंध में एसओ ढेबरुआ जीवन त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गया था। घायल का इलाज कराया गया। लिखा-पढ़ी करके मामले की जांच की जा रही है।