फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike thieves gang active in the city

शहर में बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय

Thu, 13 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bike thieves gang active in the city
शहर में बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर में बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। बाजार में भीड़भाड़ वाले स्थान से चोर आसानी से बाइक उठा ले जा रहे हैं। आए दिन बाइक चोरी होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
एक माह के भीतर नगर से छह से अधिक बाइक चोरी हो चुकी हैं। कुछ लोग थाने तक सूचना देने पहुंचे तो बाद में निराश होना पड़ा। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव निवासी नागेंद्र तिवारी जिला मुख्यालय के बर्डपुर रोड पर एक कास्मेटिक की दुकान पर काम करते हैं। दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में दिन में दुकान से उनकी बाइक चोर उठा ले गए। 31 दिसंबर को तहसील गेट के सामने से दिन में ही सेलटेक्स ऑफिस में कार्य करने वाले कर्मदेव चौधरी की बाइक चोर उठा ले गए। वह किसी कार्य से तहसील में गए हुए थे और लौटे तो बाइक चोरी हो चुकी थी। उसका थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी शिवदत्त तिवारी नगर के मुख्य बाजार के एक लॉज के पास बाइक को खड़ी करके गए थे। जब वह लौटे तो उनकी बाइक चोरी हो चुकी थी। उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन

नगर के लोगों का कहना है कि बाइक चोरी की वारदात पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर रही है। मुख्यालय पर लगातार बाइक चोरी होने से माना जा रहा है कि कोई गिरोह सक्रिय है। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने और मामलों के पर्दाफाश के लिए पुलिस सक्रिय है। जो भी मामले थाने तक पहुंचते हैं, केस दर्ज करके कार्रवाई की जाती है। जल्द ही चोरी के मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed