फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike rider serious after being hit by Bolero

बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर

Mon, 21 Dec 2020 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Bike rider serious after being hit by Bolero
बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर
विज्ञापन

चिल्हिया थानाक्षेत्र के धुसुरी मोड़ के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्हिया। थानाक्षेत्र के सनई-शोहरतगढ़ मार्ग पर स्थित धुसुरी मोड़ पर सोमवार बोलेरो ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। लोटन कोतवाली क्षेत्र के सिंगरहवा बनियाडीह गांव का निवासी हेमंत (35) सोमवार को बाइक से सनई होते हुए शोहरतगढ़ की तरफ जा रहा था। वह चिल्हिया थानाक्षेत्र के बरगदवा के आगे धुसुरी मोड़ के पास पहुंचा था कि बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर चिल्हिया पुलिस ने हेमंत को जिला अस्पताल पहुंचवाया। इस बाबत थानाध्यक्ष चिल्हिया डीसी चौधरी ने बताया कि बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसका जिला अस्पताल इलाज चल रहा है। बोलेरो समेत ड्राइवर को थाने लाया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed