फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike rider dies due to tractor-trolley accident, one injured

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी

Sun, 22 Jan 2023 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to tractor-trolley accident, one injured
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के पकड़ी-सनई मार्ग पर बिनैका गांव के पास रविवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा जख्मी हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के हुसैनगंज निवासी आकाश अग्रहरि(20) पुत्र विनोद अग्रहरि व दतरंगवा निवासी उमाशंकर गौंड़ (22) पुत्र ढोढ़े रविवार की रात एक ही बाइक से पकड़ी सनई मार्ग पर कहीं जा रहे थे। बिनैका गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। दोनों घायल हो गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टरों ने आकाश की हालत नाजुक देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिवारीजन उसे लेकर गोरखपुर जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उमाशंकर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसके पैर में चोट आई है। इस संबंध में जेल चौकी प्रभारी शशांक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पुलिस के कब्जे में है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed