फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike rider dies after being hit by truck, one injured

ट्रक की चपेट से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Fri, 29 Apr 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by truck, one injured
ट्रक की चपेट से बाइक सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन

बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के डुमरियागंज मार्ग पर स्थित प्रतापपुर चौराहे के पास बृहस्पतिवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के कम्हरिया निवासी चंद्रबलि (32) बांसी के पास अशोगवा गांव में अपने साढ़ू के घर गए थे। वह अपने साढ़ू राकेश के साथ बृहस्पतिवार की रात कुछ समान खरीदने बांसी आए थे। रात में लौटते समय वह प्रतापपुर चौराहे के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक वहां से गुजरे ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

बाइक चालक चंद्रबलि की मौत हो गई और राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव लेकर कोतवाली पहुंची। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में कोतवाल बांसी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed