{"_id":"653176d49b3fc74b8309428d","slug":"bike-rammed-into-truck-youth-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-6874-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के सिसवा चौराहे के पश्चिम स्थित ईंट भट्ठे के पास बृहस्पतिवार शाम एनएच पर खड़ी ट्रक में पीछे से लड़ने से बाइक चालक की मौत हो गई।
ढेबरुआ थानाक्षेत्र के मनिकौरा के रहने वाले राजेंद्र पासवान का इकलौता पुत्र सबी (18) गांव में साउंड सर्विस चलाता था। वह बाइक से एम्प्लीफायर बनवाने सिसवा चौराहे पर जा रहा था। जैसे ही वह एनएच पर शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के सिसवा चौराहे के पश्चिम स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंचा। वहां पहले से ही ट्रक के पीछे से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे शोहरतगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था, उसके अलावा तीन छोटी बहनें भी हैं।मृतक की मौत कई खबर से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों ने ट्रक के गलत तरीके से एनएच पर खड़े होने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इस संबंध में शोहरतगढ़ एसएचओ पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। ट्रक व बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।