फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike rally led by teacher MLA

शिक्षक विधायक की अगुवाई में निकाली बाइक रैली

Tue, 05 Oct 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bike rally led by teacher MLA
शहर में पेंशन बहाली की मांग करके बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शिक्षक विधायक की अगुवाई में निकाली बाइक रैली
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स मंच ने 21 बिंदुओं के निदान के लिए शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में बीएसए कार्यालय से बाइक रैली निकाली। ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बुढ़ापे का सहारा था, जिसे छीन लिया गया, सरकार इसे तत्काल बहाल करे।
बीएसए कार्यालय से निकाली गई रैली रजिस्ट्री ऑफिस, जिला अस्पताल, एसपी ऑफिस, पुलिस लाइंस, सनई चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहीं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र का ज्ञापन एसडीएम सुदामा वर्मा को सौंपा गया। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने वित्त विहीन शिक्षकों को नियमित करने, कैशलेस चिकित्सा बहाल करने समेत 21 बिंदुओं के निदान करने के लिए सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार विभिन्न हथकंडे अपना कर शिक्षकों व कर्मचारियों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन

संयोजक अनिल सिंह ने कहा कि लाखों कर्मचारियों ने अब पुरानी पेंशन बहाली समेत अनेक मुद्दे पर आर-पार का संघर्ष करने का मन बना लिया है। मंत्री योगेंद्र पांडेय ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा समेत समस्त मांगे जायज हैं, जिन्हें सरकार को तुरंत मान लेना चाहिए। मंच के महासचिव ने कहा कि हठधर्मिता छोड़ सरकार को सभी मांगे सहानुभूति पूर्वक विचार कर मान लेनी चाहिए। इस दौरान रामबिलास यादव, हृदयनारायण मिश्रा, सुजीत जायसवाल, इंद्रसेन सिंह, सुधाकर मिश्रा, रूपेश सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अरुण प्रजापति, आशुतोष मिश्रा, कमलेश यादव, ओंकारनाथ, अभय श्रीवास्तव, अजय कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, रामसमुझ, सुधीर श्रीवास्तव, हरिशंकर सिंह, कृपाशंकर, लालजी, रामप्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगे
पुरानी पेंशन, कैश लेस चिकित्सा, एसीपी, अंत:जनपदीय एवं अंतर्जनपदीय स्थानांतरण, 600 दिवस उपार्जित अवकाश, वेतन विसंगति, समस्त भत्तों की दर बढ़ाने, शिक्षामित्र, अनुदेशक, विशेष शिक्षक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षकों को स्थायी नियुक्ति देने, रसोइया, आंगनबाड़ी, आशा बहुओं के मानदेय में वृद्धि, परिवार नियोजन प्रोत्साहन भत्ता, नगर प्रतिकर भत्ता बहाल करने एवं महंगाई भत्ते का एरियर भुगतान करने, सामूहिक बीमा की राशि बढ़ाने, कोरोना महामारी और पंचायत चुनाव के दौरान मृत कर्मियों के आश्रितों को अनुदान देने की मांग प्रमुख रही।

बाइक रैली के दौरान लगा जाम
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स मंच की तरफ से बीएसए कार्यालय से निकाली गई बाइक रैली के चलते शहर के सिद्धार्थ तिराहा, सांड़ी तिराहा, बांसी स्टैंड और हायडिल तिराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाइक सवार प्रदर्शनकारियों ने सभी प्रमुख चौराहों एवं शहर की सड़कों पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए नारेबाजी की। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था में लगे सदर एसओ केडी सिंह एवं एसआई चंदन आदि पुलिसकर्मियों ने मौके पर रास्ता खाली कराते रहे। फिर भी लोग कुछ देर तक जाम में फंसे रहे और बाइक रैली आगे बढ़ने के बाद ही आवागमन दुरुस्त हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed