फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bike-pickup collision, youth died

Siddharthnagar News: बाइक-पिकअप की भिड़ंत, युवक की मौत

Thu, 13 Jul 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 13 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
bike-pickup collision, youth died
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र में धानी-मार्ग पर अदिलापुर व गोहर गांव के बीच बुधवार की दोपहर बाइक और पिकअप के बीच भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। खेसरहा थाना क्षेत्र के गेंगटा गांव निवासी 23 वर्षीय गणेश चौधरी पुत्र कृष्णा चौधरी व 26 वर्षीय गोपाल चौधरी पुत्र रामवृक्ष चौधरी बाइक से बांसी आ रहे थे। रास्ते में उनकी पिकअप से भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को तत्काल पीएचसी, बांसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गणेश चौधरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल गोपाल चौधरी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed