फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bike lifter gang unviels, three arrested

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, एक फरार

Mon, 12 Sep 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
bike lifter gang unviels, three arrested
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन

गोल्हौरा। लॉक तोड़कर बाइक चोरी करने वाले गिरोह का गोल्हौरा पुलिस ने रविवार सुबह पर्दाफाश कर दिया। क्षेत्र के रानीगंज चौराहे से चेकिंग के दौरान तीन बाइक लिफ्टरों को दबोच लिया, जबकि एक भागने में कामयाब रहा। इनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें भी बरामद हुई हैं। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा छत्रपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगी थी। रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोरी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य चोरी की बाइक के साथ आने वाले हैं।
विज्ञापन

सूचना को संज्ञान में लेते हुए बांसी इटवा मार्ग पर स्थित रानीगंज चौराहे के पास चेकिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान तीन बाइक सवार आते दिखे। संदिग्ध दिखने पर रोकने की कोशिश की गई तो भागने लगे। घेराबंदी करके पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। उनके कब्जे से तीन बाइकें बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की बाइक को क्षेत्र के ही बहादुरगंज चौराहे पर बेचने के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि वे लॉक को तोड़कर बाइक चुराते थे। इसके बाद चेसिस नंबर व कुछ पार्ट्स बदलकर उसे बेच देते थे। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि शर्मा निवासी मरसठवा थाना कोतवाली जोगिया, आदर्श निवासी सीगिया थाना कोतवाली जोगिया, नुरुल्लाह उर्फ बहराइची निवासी परसपुर थाना गोल्होरा बताया। गिरोह का मुखिया रामचरण निवासी सिंधिया थाना कोतवाली जोगिया है। पूर्व में भी वह कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरोह का मुखिया फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करके उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed