{"_id":"65eb7bd476d663de010eccc4","slug":"bike-collision-kills-cyclist-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-114067-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर साइकिल सवार की मौत
Sat, 09 Mar 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया-पकड़ी मार्ग पर शराब के ठेके पास शुक्रवार शाम बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के कुस्मही गांव निवासी बेचूराम (45) पुत्र मोती मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी काम करके साइकिल से घर के निकला था। अभी वह जोगिया और पकड़ी मार्ग पर स्थित शराब के ठेके के पास पहुंचा था कि बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। इस संबंध में कोतवाल जोगिया अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद