{"_id":"6734f06dacfe18cd640a1ea1","slug":"bike-collides-with-pole-in-fog-youth-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-127167-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कोहरे में पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कोहरे में पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत
Thu, 14 Nov 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ गौतम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के उसका-सोहांस मार्ग पर स्थित परसा गोशाला के पास बुधवार की भोर में कोहरे के कारण एक बाइक पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर पालिका सिद्धार्थनगर के तेतरी बाजार मोहल्ला निवासी सिद्धार्थ (30) पुत्र महेंद्र नगर पालिका में सफाई कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को वह उसका थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में अपने मौसी के यहां मुंडन में शामिल होने के लिए गया था।
बुधवार की भोर में वह बाइक से घर के लिए निकला था। अभी उसका-साेहांस मार्ग पर स्थित परसा गोशाला के पास पहुंचा था कि बाइक पोल से टकरा गई। टक्कर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, तब तक वह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
हादसे की वजह घना कोहरा बताया गया। क्योंकि 10 मीटर तक आगे नहीं दिखाई पड़ रहा था। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। इस संबंध में एसओ उसका रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।ज