{"_id":"6463c376ad6cdf6fe4070cde","slug":"bike-collided-with-culvert-three-youths-were-seriously-injured-siddharthnagar-news-c-7-1-169516-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइक पुलिया से टकराई, तीन युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइक पुलिया से टकराई, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
Tue, 16 May 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 16 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
भवानीगंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव के समीप सोमवार की रात करीब 10 बजे मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का सीएचसी बेंवा में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक गोंडा जिले के थाना खोड़ार निवासी इमिरडिहवा दौलतपुर निवासी अंकुश पुत्र सुधिराम, राम चन्द्र पुत्र शोभाराम, निरहू पुत्र आशिक अली भवानीगंज थाना क्षेत्र के शिवपुरा गांव में तिलक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। भिटौरा गांव के समीप तीन लोगों के बैठे होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों को अस्पताल भेजवाया। थाना अध्यक्ष भवानीगंज शिव नारायण सिंह ने बताया कि घायल युवकों को सीएचसी बेंवा में भर्ती कराया गया है।