{"_id":"6585d1a0924ade1c780cacb6","slug":"bhrigunarayan-elected-unopposed-as-president-of-bar-association-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-10230-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बार एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए भृगुनारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बार एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए भृगुनारायण
Fri, 22 Dec 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
बांसी। सिविल बार एसोसिएशन बांसी का वार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। इसमें भृगुनारायण मिश्रा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। बृहस्पतिवार की सुबह बार एसोसिएशन बांसी के हाल में चुनाव अधिकारी रमेशचंद्र उपाध्याय, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव व रंगनाथ पांडेय की देखरेख में चुनाव हुआ। इसमें महामंत्री पद पर उमेश चंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद विनोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री नितेंद्र उपाध्याय व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भूषण पांडेय, बालकेश्वर नाथ, राजेंद्र राय, संध्या श्रीवास्तव चुनी गईं। संवाद
विज्ञापन