{"_id":"618ffdef63caca07972a4857","slug":"bharatbhari-fair-started-crowd-started-increasing-siddharthnagar-news-gkp416235538","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतभारी मेला शुरू, बढ़ने लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतभारी मेला शुरू, बढ़ने लगी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतभारी मेला शुरू, बढ़ने लगी भीड़
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत भारतभारी में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले दस दिवसीय प्रशासनिक मेले का उद्घाटन शनिवार को भारतभारी तीर्थ सागर स्थित शिवमंदिर पर हुआ।
विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विधि विधान के साथ फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। विधायक ने शिव मंदिर पर पूजा की। समारोह में राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि 2014 से भारतभारी मेला प्रशासन के हाथ में आया है, तब से इसमें सारी सुविधाएं रहती हैं। तहसील प्रशासन पूरी जिम्मेदारी से काम करता है। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतभारी की देश में पहचान है। भारतभारी धाम के कारण ही भारतभारी को नगर पंचायत का दिया गया है।
कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले इस 10 दिवसीय भव्य मेले में कई जिलों से लोग आते हैं। कहा कि भारतभारी का विकास करना हमारी प्राथमिकता है। भारतभारी को अयोध्या से जोड़ने का काम पहले ही किया जा चुका है। 26 नवंबर को डुमरियागंज में अमर बलिदान दिवस मनाया जाएगा, जो अमर शहीदों के नाम होगा। बताया कि 26 नवंबर को ही अंग्रेजों ने कई लोगों को गोलियों से भून दिया था। वे लोग डुमरियागंज के मूल निवासी थे। उनकी याद में डुमरियागंज अमरगढ़ में एक मेले का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर ईओ नगर पंचायत शिवकुमार, डुमरियागंज इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय, आनंद गौतम, कृष्ण मणि दास, त्रिलोकीनाथ दुबे, रमेश पांडेय, अजय पांडेय, चंद्रभान अग्रहरि, जग्गू लाल, अमित मिश्र, पंकज पांडेय, कमलेश गौतम, रमेशचंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।