फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bharata was a symbol of sacrifice and dignity.

Siddharthnagar News: त्याग और मर्यादा के प्रतीक थे भरत

Sat, 04 Apr 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 04 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bharata was a symbol of sacrifice and dignity.
चिल्हिया। क्षेत्र के अलीदापुर के गौरा बाजार में चल रही संगीत मयी राम कथा में बृहस्पतिवार को कथावाचक आचार्य संतोष शुक्ल ने रामकथा के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने भरत चरित्र का उल्लेख करते हुए कहा कि भरत त्याग, मर्यादा और भाई प्रेम के अद्वितीय प्रतीक हैं, जिनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आचार्य संतोष शुक्ल ने प्रभु श्रीराम-केवट प्रसंग की कथा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति में समर्पण और सेवा भाव सर्वोपरि होता है। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव विभोर होकर कथा का रसपान करते रहे।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा कि भगवान राम के जीवन से हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य पालन की शिक्षा मिलती है। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। अंत में आरती के साथ कथा का समापन हुआ। इस दाैरान पंकज चतुर्वेदी, हरि किशुन शर्मा, तूफानी राम वर्मा, विनोद गुप्ता, सुभाष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed