{"_id":"5dc061918ebc3e93a553fe79","slug":"bhakiu-jam-siddharthnagar-news-gkp327986369","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बैठे भाकियू कार्यकर्ता, एक घंटे जाम रहा एनएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बैठे भाकियू कार्यकर्ता, एक घंटे जाम रहा एनएच
विज्ञापन
बांसी में सडक जाम करते भाकियू के कार्यकर्ता
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-62
सड़क पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता, एक घंटे जाम रहा एनएच
गोशाला व चारागाह की जमीन महिला के नाम करने के विरोध में उतरे भाकियू कार्यकर्ता
बांसी तहसील के सामने मुख्य मार्ग पर लगाया जाम
एसडीएम व सीओ के समझाने के बाद माने कार्यकर्ता, शुरू हुआ आवागमन
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। तहसील क्षेत्र के कड़सरा गांव में गोशाला व चारागाह की जमीन को अवैध ढंग से एक महिला के नाम से कर देने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। बांसी तहसील कार्यालय के समक्ष एचएच पर बैठ गए। इससे लंबा जाम लगा गया। एसडीएम शिवमूर्ति सिंह व सीओ नईम खान मंसूरी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और आश्वासन दिया। तब जाकर कार्यकर्ता माने और सड़क से उठे। लगभग एक घंटे तक रहे जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि तहसील क्षेत्र बांसी के कड़सरा गांव में चारागाह की जमीन गाटा संख्या 149 ख 2.889 हेक्टेयर जमीन राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से एक नामक महिला के नाम से अवैध तरीके से कर दिया गया है। जिसकी जांच कराई जाए और संबंधित राजस्व कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा हर्रैया के कसेहरा गांव में अमरावती पत्नी हरिराम के पुश्तैनी मकान के जगह पर नए मकान निर्माण को गांव के कुछ लोगों द्वारा रोका जा रहा है, जिनके ऊपर कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है जिसके लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं। किसानों को इस योजना का लाभ न्यायसंगत तरीके से दिलाया जाए। तहसील में खतौनी देने में निर्धारित शुल्क से अधिक लिया जा रहा है, जिस पर रोक लगाई जाए। ताकि किसानों का शोषण न हो सके। कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो आगे आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कपिल देव राय, बीपत, इंद्रजीत दुबे, रहमत अली, सबलू खान, सतन प्रसाद, अनीश खान, जगरनाथ, भोला यादव, बेचन यादव, नंदराम आदि मौजूद रहे।
‘भाजपा करती है नकली राष्ट्रवाद व फर्जी हिंदुत्व की राजनीति’
हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश त्रिपाठी ने भाजपा पर लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाजपा नकली राष्ट्रवाद और फर्जी हिंदुत्व की राजनीति करती है। भाजपा सरकार की लापरवाही से ही हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या हुई। ये बातें हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश त्रिपाठी ने सोमवार को कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कमलेश तिवारी को दूसरी सरकारों में मिली हुई सुरक्षा भी इस सरकार में हटा ली गई थी। साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर लापरवाही भी बरती गई। कमलेश तिवारी की हत्या के लिए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ही जिम्मेदार है। इसके बाद गिरफ्तार हत्यारोपियों के साथ सुरक्षाकर्मियों का दोस्ताना व्यवहार भी सरकार की मंशा पर संदेह पैदा कर रहा है। हमने भी अपनी सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन को कई बार पत्र दिया है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बंगाल में हिंदुओं की हत्या पर बवाल करने वाली भाजपा उत्तर प्रदेश में हिंदुओं की हत्या पर चुप है। इसी से इसकी दोहरी मंशा उजागर हो गई है।
फोटो-
गांधी संकल्प पद यात्रा का समापन, उपलब्धियों की जानकारी
जिला मुख्यालय पर समाप्त हुई मधुबेनिया से निकली पद यात्रा
जनसभा में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रही गांधी संकल्प पद यात्रा के तहत डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु में क्षेत्रवासियों से स्वच्छता, जल संचयन, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
सोमवार को कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के मधुबेनिया से शुरू पद यात्रा का समापन मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद के कार्यालय पर हुई। इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। विधायक श्यामधनी राही ने भी जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों पर विस्तृत प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, लोकसभा संयोजक राजेंद्र पाण्डेय, जिला महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी, कन्हैया पासवान, शिवनाथ चौधरी, अरविंद उपाध्याय, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, मोनी पांडेय, शिवनाथ चौधरी, पंकज सिंह, सागर चौधरी, राम कुमार कुंवर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय, रिंकू पाल, शोहरतगढ़ विधानसभा प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य गंगा मिश्रा, अनिल अग्रहरि आदि की उपस्थिति रही।