{"_id":"5921c1934f1c1b3f6a535ed0","slug":"bhadrai-crossroads-submerged-from-canal-cutting","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर कटने से जलमग्न हुआ भड़रिया चौराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर कटने से जलमग्न हुआ भड़रिया चौराहा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 21 May 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
भड़रिया गांव के पास नहर का तटबंध कटने से बना गैप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। खरीफ सीजन से पहले नहरों की मरम्मत में अफसरों ने कितनी लापरवाही बरती है, इसकी पोल रविवार को खुल गई। पानी का दबाव पड़ते ही सरयू नहर खंड-4 का तटबंध टूट गया। करीब 15 लंबाई में टूटने से भड़रिया चौराहा व आस-पास के क्षेत्र जलमग्न हो गए। चौराहे पर स्थित घर और दुकान में पानी घुस गया। हर तरफ बाढ़ सा नजारा हो गया। हद तो यह रही कि सूचना देने के बाद भी दोपहर तक विभागीय जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचे।
बलरामपुर जनपद से बढ़नीचाफा के रास्ते जिले में प्रवेश करने वाली सबसे बड़ी नहर परियोजना सरयू नहर खंड बलरामपुर ड्रेनेज खंड-4 भड़रिया गांव के किनारे से होते हुए बांसी की तरफ जाती है।
रबी के सीजन में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ कराने की खातिर इस नहर की मरम्म्त कुछ माह पहले करोड़ों रुपये खर्च कर कराया गया था। मगर कमीशन के खेल में कार्य में जमकर अनियमितता बरती गई। इसका नतीजा रहा कि शनिवार रात भड़रिया गांव के पास स्थित एसआर पब्लिक स्कूल के पीछे से गुजरी नहर के तटबंध में पानी का रिसाव होने लगा। लोगों ने विभाग के जिम्मेदारों को इसकी जानकारी दी, लेकिन मौके पर कोई भी जिम्मेदार नहीं आया। रविवार की सुबह पानी का दबाव बढ़ने से रिसाव वाली जगह पर कटान शुरू हो गया। कटान का गैप 15 से 20 फिट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
इससे भड़रिया चौराहे पर पानी का सैलाब आ गया। साथ ही फुटपाथ पर लगी दुकानें भी प्रभावित हुईं। चौराहे पर बाढ़ जैसा नजारा हो गया। दुकानदार विजय, राजकुमार, अख्तर, लक्ष्मण, शेषमणि, दयाराम, रिजवान आदि ने बताया कि रविवार की सुबह जब वह अपनी दुकान पर आए, तो दुकान के चारों तरफ पानी भरा हुआ था। लोगों ने सरयू नहर विभाग से कटान से हुआ गैप भरने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर गैप नहीं भरा गया, तो पानी चौराहे के साथ ही बगल के गांव को भी अपनी चपेट में ले लेगा। तटबंध टूटने की सूचना के बावजूद विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं आया।
केवल मेठ उसमें बांस-बल्ली के सहारे गैप भरने का असफल प्रयास कर रहा था। इस संबंध में डुमरियागंज एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि कटान की जानकारी है। सरयू नहर खंड बलरामपुर ड्रेनेज खंड-4 के एक्सईएन से बात कर कटान रोकने और गैप भरने का निर्देश दिया गया है। विभाग की ओर से मजदूर लगाकर गैप भरवाया जा रहा है।