फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BEO accused of harassment and indecency

Siddharthnagar News: बीईओ पर उत्पीड़न व अभद्रता का आरोप

Thu, 17 Oct 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 17 Oct 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
BEO accused of harassment and indecency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बर्डपुर। बीआरसी बर्डपुर के बगल में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरतपुर में शिक्षकों ने बैठक कर प्रदर्शन किया। उन्होंने बीईओ बर्डपुर पर शिक्षकों का उत्पीड़न करने, अभद्रता करने और धन उगाही करने का आरोप लगाया है।
साथ ही कंपोजिट ग्रांट में 10 प्रतिशत की वसूली करने व बीईओ के कार्यशैली के विरोध में बीएसए के माध्यम से डीएम को पत्र भेजा है। शिक्षकों ने बीईओ को हटाकर मामले की जांचकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने तथा विद्यालय में कमियों को सुधार करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को जो चेक लिस्ट जारी करके सुधार करने का निर्देश दिया गया है। जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने कहा कि शासन ने शिक्षकों से शिष्ट भाषा में बात करने तथा सम्मान के साथ पेश आने का निर्देश हंै, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय जांच के समय शिक्षकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस चेक लिस्ट के माध्यम से विद्यालयों में जाकर कमियां बताते हुए तमाम आरोपों से संबंधित नोटिस देकर निलंबित कराने की धमकी देकर धनादोहन किया जा रहा है।
इस मौके पर महिउद्दीन, सालिक राम चौधरी, राजेश सिंह, विनोद, फूलचंद, कयूम, आशीष, शब्बीर अनवर, बुधिराम, रेशमा, सेराज, मशहूर, आरिफ, वंदना मौजूद रहे।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed