फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bells ring in temples, azaan is performed in mosques...

Siddharthnagar News: घंटिया मंदिरों में बजती हैंं, मस्जिदों में अजान होती है...

Tue, 16 May 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 16 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bells ring in temples, azaan is performed in mosques...
इटवा। इटवा थाने के ग्राम दुबायल तिवारी में सोमवार को आयोजित एक शाम कौमी एकता के नाम ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में बस्ती के मशहूर शायर असहद बस्तवी ने एकता जब बयान होती है, घंटियां मंदिरों में बजती है, मस्जिदों में अजान होती है.... सुनाया तो लोग वाह-वाह कहने लगे।
विज्ञापन

मशहूर शायर हिना अंजुम ने गजल के माध्यम से ...जिंदगी मेरी रंगे हिना हो गई, पहले पत्थर थी अब आईना हो गई सुनाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। हास्य कवि बिहारी लाल अंबर चुटकुलों से पूरी रात दर्शकों को गुदगुदाते रहे। मंजर भोपाली, हाशिम फिरोजाबादी, अल्ताफ जिया, आलम निजामी, फखरूल इस्लाम, चांदनी शबनम, गुल ए सबा, हबीबा इकराम आदि मशहूर शायर व कवियों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी। संचालन नदीम फारूख ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान नफीस खान, विनोद वर्मा, बेचई यादव, अब्दुल मोईन खान, शमशेर खान , हरिश्चंद्र, इश्तियाक अहमद, शाबान खान, इबारत अली , मनव्वर खान, डाॅ. इस्तेखार अहमद, मकसूद अली, बरकत खान, बबलू खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed