{"_id":"58ea60f24f1c1bac2b5b5304","slug":"believers-worshiped-in-the-worship-of-balaji","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी की भक्ति में डूबे रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी की भक्ति में डूबे रहे श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 09 Apr 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
सालासर बालाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। घाटा मेंहदीपुर वाले बालाजी के संकीर्तन में रविवार को श्रद्धालु पूरे दिन डूबे रहे। भजन-कीर्तन के साथ प्रभु की महिमा का बखान किया। स्तुति कर कृपापात्र बनाने की कामना की। सदर तहसील परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम तक चला। इस दौरान बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बालाजी सेवक मंडल के बैनर तले छोटे महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों-महिलाओं, पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शुरुआत सुंदर कांड के पाठ से हुई। करीब दो घंटे तक सुंदर कांड की पंक्तियां वातावरण में गूंजती रही। दोपहर बाद भजन-कीर्तन का दौर शुरू हुआ। गायक पंकज निगम ने भक्ति गीतों के जरिए बालाजी की महिमा का बखान किया। पंकज के सुरों पर देर शाम तक श्रद्धालु झूमते रहे। छप्पन भोग का चढ़ावा चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने भय-बाधाओं से मुक्ति की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में शामिल छोटे महाराज के दर्शन को भक्त लालायित रहे। उनके समक्ष शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में घनश्याम दास गुप्ता, करुणेश जायसवाल, विशाल, विवेक, सुनील, देवेंद्र त्रिपाठी, दीपचंद्र मोदनवाल, जय प्रकाश गुप्ता, शंभू सोनी, संदीप दुबे, मनोज चौबे, सत्य प्रकाश गुप्ता, विक्की, शनी, अमन, विक्रम, शिवकुमार, प्रमोद जायसवाल, विनय बरनवाल, दुर्गेश, धर्मप्रकाश, शिब्बू, कन्हैया पासवान, संजय सिंह, राजकुमार सोनी, राणा प्रताप सिंह, राधेश्याम कसौधन, दयानंद गुप्ता, गिरजेश मिश्रा, गीता देवी, सिमरन, प्रभावती, करिश्मा, वैष्णवी, एकता, समृद्धि, दिव्या, अंकिता, काव्या, मानसी, गरिमा, अंशिका आदि शामिल रहे।