{"_id":"6660bc1a3fd23dd3f50efb34","slug":"bed-entrance-exam-will-be-held-under-tight-security-at-two-centers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-118553-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
Thu, 06 Jun 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा में 666 छात्र-छात्रा होंगे शामिल
नौ जून को दो पालियों में होगी प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के दो महाविद्यालयों में बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। इसको लेकर दोनों महाविद्यालय में तैयारी शुरु हो गई है। परीक्षा में 666 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर नोडल अधिकारी ने भी परीक्षा कक्ष की निगरानी शुरु कर दी है।
शहर के बुद्ध विद्या पीठ पीजी कॉलेज व शोहरतगढ़ के शिवपति पीजी कॉलेज को बीएड प्रवेश परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। शहर के कॉलेज में 350 व शिवपति पीजी कॉलेज में 316 छात्र-छात्रा परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा के नोडल प्रभारी व बुद्ध विद्या पीठ के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नौ जून को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी पूरी हो गई है। नकल विहीन परीक्षा करवाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में होनी है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर दो से पांच बजे तक परीक्षा होगी।
उत्तर पुस्तिका की तीन प्रतियां होंगी। एक प्रति परीक्षार्थी ले जा सकेंगे। एक प्रति कोषागार में जमा होगी, जबकि मूल प्रति बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम लेकर जाएगी। परिसर में मोबाइल व गैजेट्स का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा केंद्रों से 200 मीटर की परिधि में कोई फोटोग्राफी की इजाजत नहीं होगी। केंद्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने पर प्रतिबंध रहेगा।