{"_id":"65e60bbd1b3c8e4d7b0a3b70","slug":"be-cautious-on-mahashivratri-and-holi-festival-dm-siddharthnagar-news-c-209-1-sgkp1039-110784-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि व होली पर्व पर बरतें सतर्कता : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि व होली पर्व पर बरतें सतर्कता : डीएम
Mon, 04 Mar 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तवंर की अध्यक्षता में सोमवार को महाशिवरात्रि व होली पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने संबंधित को निर्देशित किया कि त्योहारों को लेकर सतर्कता बरतें और अराजक तत्वों पर नजर रखें।
बैठक में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि विगत वर्षों में जनपद में त्योहारों के दौरान हुई घटनाओं के संवेदनशीलता को देखते हुए उसका स्थानीय स्तर पर संबंधित एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारी मौके पर जाकर निरीक्षण व भ्रमण अवश्य कर लें। किसी भी दशा में असहज स्थिति न उत्पन्न हो। शराब की दुकानों की जांच व मिलावटी खाद्य पदार्थों के बिक्री को रोकने के लिए जांच व सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि महाशिवरात्रि पर तामेश्वरनाथ धाम, बैजू धाम, बसवारी सहित जिले के सभी शिवालयों में शिवरात्रि मेले का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में भीड़ रहेगी। ऐसे में मंदिर परिसर में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पानी की व्यवस्था आदि का उचित प्रबंध किए जाएं। महाशिवरात्रि मेले में नदी-तालाबों से दर्शनार्थी जल लेकर जाएंगे। नदी-तालाबों पर बैरिकेडिंग होना चाहिए और वहां पर भी गोताखोर की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सके।
विज्ञापन
बैठक के दौरान एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के लिए निर्देशित किया। कहा कि अधिकारी स्थानीय लोगों से व्यक्तिगत रूप में भी संपर्क में रहें। संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रखी जाए। बैठक में एडीएम जय प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, एसडीएम सदर शैलेश दूबे, एसडीएम मेंहदावल अरूण वर्मा, एसडीएम धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।