फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Be careful...don't get sick with adulterated sweets

Siddharthnagar News: बरतें सावधानी...बीमार न कर दें मिलावटी मिठाइयां

Mon, 08 Sep 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Be careful...don't get sick with adulterated sweets
शाहपुर चौराहे पर मिठाई खरीद करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन पर बाजारों में कई प्रकार की मिठाइयां मिल रही हैं। रक्षाबंधन पर मुंह मीठा कराने का प्रचलन है। इसे लेकर लोग मिठाइयां खरीद रहे हैं। शहर में मिठाइयों की अस्थायी दुकानें भी सज गई हैं।
बड़े दुकानदार भी राखी को लेकर कई किस्म की मिठाइयां बेच रहे हैं, लेकिन बाजारों में नकली खोआ एवं छेना आने के बाद मिलावटी मिठाई भी कुछ दुकानों में खूब बिक रही है, जो रक्षाबंधन के रंग में भंग डाल सकती है। इसलिए मिठाई खरीदने से पहले थोड़ी सावधानी बरतें, नहीं तो आप तथा आपके बच्चे बीमार भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

राखी को लेकर अगर आप मिठाई खरीदने के लिए बाजार जा रहे हैं तो पहले सोच लें कि किस तरह की मिठाई किस दुकान से खरीदनी है। मिठाई हमेशा अच्छी व भरोसे वाली दुकान से खरीदें। मिठाई खरीदते समय देखें कि वह प्रतिदिन दुकान लगाता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई खरीदने से पहले उसे चखकर देखें कि मिठाई अच्छी है या नहीं। ज्यादा रंगीन एवं तड़क-भड़क वाली मिठाई से परहेज करें। त्योहार के पहले फूड इंस्पेक्टर द्वारा मिठाई दुकानों की जांच नहीं की जाती, जिसके कारण कुछ दुकानदार खराब माल भी ग्राहकों को थमा देते हैं।
सूत्रों की मानें तो शहर में नकली खोआ एवं छेना की बड़ी खेप पहले ही बाजारों में उतर चुकी है, जिससे मिठाइयां बननी लाजमी है। नकली खोआ से बनी मिठाई बेचने वालों पर कार्रवाई न होने से नकली मिठाई बेचने वाले कुछ दुकानदार इसका फायदा उठा रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा उपायुक्त आरएल यादव ने बताया कि त्योहार के समय जांच और भी तेज हो जाती है। जबकि हर समय मिठाइयों का सेंपल लिया जाता है। मिलावट के संदेह वाली दुकान पर विशेष नजर रखी जाती है। मिलावट करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed