फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BDO must complete all projects by August: DM

बीडीओ सभी परियोजनाओं को अगस्त तक अवश्य पूर्ण कराएं : डीएम

Tue, 17 Jun 2025 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
BDO must complete all projects by August: DM
- कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विकास विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि जितनी परियोजनाएं चल रही हैं, उसे हर हाल में अगस्त तक पूरा करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम डाॅ. राजागणपति आर. ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सर्वे की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर 19 पैरामीटर के अनुसार मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से माह जुलाई 2025 के अंत तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि सभी बीडीओ, नोडल अधिकारी क्षेत्र में निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी लें। आंगनबाड़ी भवन के सर्वे की प्रगति की समीक्षा की। जर्जर व मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केंद्र 8 पैरामीटर के आधार पर मरम्मत कार्य कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी को सीडीपीओ के माध्यम से कार्य की प्रगति की जानकारी भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ओडीएफ माडल ग्राम की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया। जिन ग्रामों में अन्नपूर्णा भवन आरआरसी सेंटर के लिए भूमि चिह्नित नहीं है, उपजिलाधिकारी के माध्यम से भूमि चयन की कार्रवाई कराएं। सामुदायिक शौचालय, आरआरसी सेंटर क्रियाशील कराने तथा गांव में सफाई कर्मचारी का नाम अंकित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ को निर्देश दिया कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हो गया है उनका प्रथम एवं द्वितीय किश्त का भुगतान कराएं। राज्य वित्त आयोग, केंद्र वित आयोग की समीक्षा में नियमानुसार व्यय कर लें। सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत द्वारा ओडीएफ मॉडल ग्रामों में सुबह, शाम में सामुदायिक शौचालय, अन्त्येष्टि स्थल, आरआरसी सेन्टर एवं मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण करें। कूड़ा कलेक्शन हो रहा है कि नहीं के बारे में निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। ग्रामीण अन्त्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई।

पंचायत भवन पर सीएससी और लाइब्रेरी का संचालन कराएं। पंचायत भवन समय से खुले। ओपन जिम का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। आवास प्लस सर्वे पूर्ण कराकर पात्र लोगों को आवास स्वीकृत करने का निर्देश दिया। आखिरी में कहा कि सभी बीडीओ जितनी भी परियोजनाएं चल रही हैं, उनको अगस्त तक अवश्य पूर्ण करा लें। इसकी फिर समीक्षा होगा। अगर नहीं हुआ तो कार्रवाई तय है। इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed