फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bdc protest in colectrate

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मांगें अधिकार

Wed, 15 Dec 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bdc protest in colectrate
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मांगें अधिकार
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट परिसर में क्षेत्र पंचायत एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन
- प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार समेत छह बिंदुओं के निदान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अब तक क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूमिका सिर्फ ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मतदान करने तक ही सीमित रही है। उन्हें अपने क्षेत्र में विकास करने समेत प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार भी मिलना चाहिए। ये बातें क्षेत्र पंचायत सदस्य एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन में कही।

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने छह बिंदुओं के निदान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि दो हजार की आबादी पर निर्वाचित होने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) को कोई अधिकार नहीं मिला है। यहां तक ब्लॉक में होने वाले बैठक भी नहीं होते है और मनमानी तरीके से क्षेत्र पंचायत के कार्य आवंटित किए जाते है, जिसमें सदस्यों की कोई भूमिका नहीं होती है। प्रदेश संरक्षक अजय प्रकाश मिश्र का कहना था कि विकास कार्यों में लगे बोर्ड में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का नाम तक नहीं होता। उन्होंने कहा कि सदस्यों के मान-सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा और जब तक छह बिंदुओं के निदान नहीं हो जाते आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश सचिव इंद्रजीत यादव ने कहा कि क्षेत्र पंचायतों में मनरेगा की स्वीकृति, नियमित बैठक एवं बैठक भत्ता समेत विकास कार्यों के बोर्ड पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों का नाम अंकित किया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि विकास कार्य नहीं करा पाने के कारण क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूमिका पर सवाल खड़ा हो जाता है और उसका राजनीतिक अस्तित्व समाप्त हो जाता है। धरना प्रदर्शन के बाद छह बिंदुओं के निदान के लिए डीएम को पत्रक सौंपा गया। इस दौरान प्रदेश सचिव बदरे आलम, गंगाराम गुप्ता, दिवाकर दुबे, संजय मिश्र, रामवृक्ष, सज्जाद खान, सूरज चौधरी, विनय कुमार और संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed