फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BDC members association

बीडीसी सदस्यों ने बैठक कर बनाई रणनीति

Tue, 13 Sep 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
BDC members association
उसका में बीडीओ को मांग पत्र सौंपने जाते बीडीसी सदस्य एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बीडीसी सदस्यों ने बैठक कर बनाई रणनीति
विज्ञापन

उसका बाजार। ब्लॉक कार्यालय सभागार में सोमवार को बीडीसी सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए बैठक कर संघर्ष की रणनीति बनाई। जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर 22 सितंबर से डीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी क्षेत्र पंचायत की समस्याओं के प्रति उदासीनता बरत रहे है। इससे बीडीसी सदस्यों में रोष है। विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के मनरेगा संबंधी विकास कार्यों की योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र पंचायत की नियमित बैठक न होने से पारदर्शिता के साथ विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। यदि समस्याएं जल्द दूर नहीं की गईं तो धरना प्रदर्शन होगा। बैठक में रणजीत सिंह, विनय दूबे, अर्जुन, चिंटू दूबे, अर्जुन, प्रमोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed