{"_id":"69d17369a6b5009d370f4d30","slug":"barhaj-only-two-of-21-cases-were-resolved-siddharthnagar-news-c-208-1-sgkp1013-178643-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहज : 21 मामलों दो का ही निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहज : 21 मामलों दो का ही निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल आये 21 मामलों में मौके पर दो का निस्तारण कर दिया गया।
पूरे दिन राजस्व और पुलिस के मामले छाये रहे। अधिकारियों ने शेष मामलों को संबंधितों को सौंप समय सीमा के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया।
एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस की कार्रवाई शुरू किया गया। मौके पर सीआरओ विजय कुमार सिंह भी पहुंचे। कहांव की माया देवी ने एएनटी कार्ड बनवाने, नरियांव के गौतम ने पानी की टंकी का अधूरा निर्माण कार्य पूर्ण कराने, गौरा वार्ड नंबर दो की कंचन सिंह ने नाली के संबंध में, कपरवार के नागेंद्र यादव ने नवनिर्मित मकान के ऊपर सरकारी पेड़ की छंटाई कराने सहित राजस्व के नौ, पुलिस सात, शिक्षा, खाद्य एवं रसद एक-एक और अन्य तीन लोगों ने शिकायत किया। जिसमें राजस्व और खाद्य के एक-एक मामलों का निस्तारण कर दिया गया। मौके पर नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, सीओ राजेश कुमार चतुर्वेदी, संजीव त्रिपाठी, एसआई महेंद्र कुमार, देवेश चंद्र सिंह, मदनमोहन पाठक, ज्योति स्वरूप आदि मौजूद रहीं।